पिथौरागढ़:: भारतीय खेल प्राधिकरण के अधीन नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक (हरियाणा) में तैनात भारतीय सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच भाष्कर चन्द्र भट्ट ने नेतृत्व में 06 से 21 मई तक तुर्की के शहर इस्तांबुल में आयोजित महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप-2022 में भारतीय सीनियर महिला बॉक्सिंग टीम में 12 खिलाड़ी, 07 कोच, 01 फीजियो 01 वीडियो एनालाईजर एवं 01 एससी कुल 23 सदस्यीय टीम प्रतिभाग कर रही है।
चैम्पियनशिप में फ्लाई वेट(52 किग्रा. भार) वर्ग में भारतवर्ष की 25 वर्षीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने फाइनल मुकाबले में थाईलैण्ड की जिटपोंग जुटामस को 5-0 से शिकस्त देकर विश्व चैम्पियन बन गयी। इस जीत के साथ निकहत जरीन विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पाॅचवी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गयी है। इसी चैम्पियनशिप में 57 किग्रा.भार वर्ग में मनीषा मोन एवं 63 किग्रा.भार वर्ग में परवीन हुड्डा ने कांस्य पदक जीते। इस प्रकार आज की तिथि तक भारतीय महिला टीम द्वारा 01 स्वर्ण एवं 02 कांस्य पदक देश के नाम किये। भारतीय महिला टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में इससे पूर्व भी जुलाई, 2018 सरबिया(Serbia) में आयोजित हुई 35वीं गोल्डन गलब्ज अन्र्तराष्ट्रीय यूथ बालिकाओं की बॉक्सिंग प्रतियोगिता, सितम्बर, 2019 तक CZECH REPUBLIC PERGUE (पैरूग्वे) में आयोजित जूलियस टोरमा मैमोरियल इण्टरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता एवं फरवरी 2022 में सोफिया(बुल्गेरिया) में आयोजित 73वीं इस्ट्रेन्जा अन्र्तराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश के महिला मुक्केबाजों की टीम ने शानदार खेल का प्रर्दशन करते हुये 02 स्वर्ण एवं 01 कांस्य पदक भारत के नाम किया था।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा दीपिका बोहरा, विधायक मयूख,जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चैहान,नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, जिला मुक्केबाजी एशोसिएशन के अध्यक्ष शकमल कुमार पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर,उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह,अन्तर्राष्ट्रीय बाक्सर कै.देवी चन्द,अन्तर्राष्ट्रीय बाक्सर राजेन्द्र सिंह जेठी, समेत अन्य खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी है।