पिथौरागढ़ ::- राष्ट्रीय रजत पदक विजेता मुक्केबाज शोभा कोहली का गृह जनपद पिथौरागढ़ पहुॅंचने पर हुआ भव्य स्वागत।
36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 02 से 13 अक्टूबर, 2022 तक गुजरात के गॉधीनगर में किया गया था। जिसमें जनपद पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज ने 52 किग्रा. भार वर्ग में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व कर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था।

शोभा कोहली के राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने के उपरान्त अपने गृह जनपद पिथौरागढ़ पहुॅंचने पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, खेल संघो एवं खेल प्रशिक्षकों द्वारा आज सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कु0 शोभा कोहली का माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ भेंटकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा वक्ताओं द्वारा जनपद की उक्त उभरती महिला मुक्केबाज के प्रदर्शन की भूरि-2 प्रशंसा करते हुए अन्य खिलाड़ियों से भी प्रेरणा लेने हेतु कहा गया। इस अवसर पर कु0 शोभा कोहली के प्रशिक्षक निखिल महर भी उपस्थित थे। कु0 शोभा कोहली ने वर्ष 2021 में ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी बॉक्ंिसग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक वर्ष 2022 में खेलो यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। उसने स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल, पिथौरागढ में चयन होने के उपरान्त कृष्ण सिंह महर एवं सुनीता मेहता से बॉक्ंिसग खेल की बारीकियॉ सीखा। उसके बाद उसका चयन साई एक्सटेंशन सेन्टर, पिथौरागढ़ में हुआ इस दौरान उन्हें भाष्कर चन्द्र भट्ट से खेल की बारीकियॉं सीखी। वर्तमान में निखिल महर से बॉक्सिंग खेल का नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीे है।