पिथौरागढ़::- राज्य के बजट 2023-24 निर्माण में जनता की भागीदारी को सुनिश्चित किये जाने को लेकर विभिन्न माध्यमों से जनता के सुझाव आमंत्रित किये जाने तथा जनसहभागिता को और सशक्त बनाने के लिए जनपद पिथौरागढ में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम विकास भवन सभागार में अध्यक्ष जिला पंचायत पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी, अध्यक्ष नगरपालिका राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता व उपस्थित प्रमुखो, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधियों के मध्य बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुखो, क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं व गतिविधियों से जिलाधिकारी को रूबरू कराते हुए विशेषकर जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान को रोके जाने, क्षेत्र में कनैक्टिविटी को सुदृढ़ किये जाने, क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाये जाने, क्षेत्र में कूड़े के उचित निस्तारण किये जाने, व अन्य कार्यों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी जिलाधिकारी को दी गयी।