हल्द्वानी ::-वादी भूपेश पाण्डे पुत्र सुरेश पाण्डे निवासी कपिल कालोनी मुखानी द्वारा थाना मुखानी में आकर तहरीर दी गयी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 5 फरवरी को उनके माता के साथ चेन स्नैचिंग घटना को अनजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में धारा 392/411 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुखानी क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना को अजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान हरबन्स सिंह एसपी सिटी, भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में रमेश बोरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गयी। टीमों द्वारा क्षेत्र में सीसीटीवी व मुखबिरो से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त अनुराग गंगवार निवासी बघनेरी थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र-23 वर्ष हाल निवासी बी ब्लाक जज फार्म मुखानी को आईटीआई जजफार्म से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी टीम
रमेश बोहरा, थानाध्यक्ष मुखानी।
उ.नि सुनील गोस्वामी, थाना मुखानी।
कानि.ऐहसान अली।
कानि.चन्दन सिंह नेगी।
कानि.इसरार नबी, (सीसीटीवी)
कानि.अनिल गिरी, (एसओजी)