अल्मोड़ा ::- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सार्थकता आज इस बात से स्पष्ट होती है कि बालिकाएं लगातार राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने लगी हैं, इसी क्रम में अल्मोड़ा निवासी प्रांजल कर्नाटक के सैन्य अधिकारी बनने पर कर्नाटक खोला क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
यह बड़े गौरव की बात है कि होनहार युवा बालिका अल्मोड़ा क्षेत्र से है जो विनोद कर्नाटक -डाॅ.विद्या कर्नाटक की सुपुत्री हैं। आज देश की सेवा के लिए यह होनहार बालिका सैन्य अधिकारी के रूप में चुनी गयी है। पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से प्रांजल कर्नाटक के अभिभावक और समस्त परिजनों को हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की। प्रांजल ने बचपन से ही अनेकों योग्यताओं के साथ खेल, ताइक्वांडो, संगीत और अनेकों क्षेत्र में अच्छे आयाम स्थापित किए थेे। प्रांजल ने अपने परिश्रम से तीलू रौतेली पुरस्कार भी प्राप्त किया।
आज ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि क्षेत्र की प्रथम बालिका जो एसएससीटैक(लैफ्टिडैन्ट) मे चयनित हुई और सैन्य अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेगी जो पूरे कर्नाटक खोला के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। प्रांजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र में मिष्ठान वितरण किया।