नैनीताल ::-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को बीडी पांडे अस्पताल में टीकाकरण में डॉक्टर एवं नर्स अपनी सेवा दे रहे हैं जिसमें दिनेश चंद्र पांडे, जानकी कंनवाल,नीलिमा बिष्ट, लोकेश शर्मा,विनोद कीर्ति ,दीप्ति धामी आदि लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर भाजपा नगर मंडल नैनीताल द्वारा सम्मानित किया गया।
वहीं 20 लोगों को जागरुक कर टीकाकरण स्थल पर बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाया गया बूस्टर डोज लगवाने वालों को फ्रूटी भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल ,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आशु उपाध्याय ,मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रोहित भाटिया, मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट ,महामंत्री अनुसूचित मोर्चा सचिन जनौटा, सभासद भगवत सिंह रावत, दया सुयाल ,सोशल मीडिया संयोजक अरुण कुमार ,नवीन जोशी, प्रेम सागर, राजीव शाह आदि लोग उपस्थित रहे