पिथौरागढ़ ::- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति के लिए न्याय पंचायत सेबिला के पंचायत प्रतिनिधियों,आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,स्वंय सहायता समूहों तथा महिला एवं युवक मंगल दलों के प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को विकासखंड सभागार मुनस्यारी में प्रारम्भ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिवस में उपस्थिति विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास हेतु उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारी पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग मुनस्यारी से ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने लिंग असमानता पर प्रतिभागियों को जानकारी दी।उन्होंने गर्भधारण, बाल्यावस्था, किशोरावस्था, युवावस्था एवं वृद्धा अवस्था तक के जीवन चक्र पर समाज में व्याप्त लिंग भेदभाव पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।