पुलिस उप महानिरीक्षक निदेशक यातायात उत्तराखंड देहरादून एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के दिए गए आदेश निर्देशों के अनुपालन में डॉ. जगदीश चन्द्र एसपी सिटी अपराध यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सीपीयू हल्द्वानी के नेतृत्व में सीपीयू उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी एवं कांस्टेबल परमजीत सिंह द्वारा भोलानाथ गार्डन टेम्पू स्टेण्ड के टेम्पू चालको एवं ई रिक्शा चालको को यातायात के प्रति जागरूक किया गया व यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन , वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करना, नाबालिक द्वारा वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, दो पहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, तेज गति से वाहन चलाना, ओवरलोड वाहन चलाना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, आदि पर कार्रवाई एवं जुर्माने की जानकारी दी गई। सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों को निर्धारित रोड पर चलाने एवं वाहनों को नो पार्किंग जोन व नो एंट्री में वाहन न चलाने की हिदायत दी गई।