नैनीताल::- पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी, जिले के तमाम स्कूलों और कॉलेजों में उत्तराखंड पुलिस ऐप, 112, अवैध नशे और यातायात नियमों के संबंध में हर स्तर पर दी जा रही है जानकारी।
इस दौरान बुधवार को हल्द्वानी, लालकुआं, मुखानी, कालाढूंगी, काठगोदाम, रामनगर, चोरगलिया के थाना पुलिस द्वारा भी क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों और कॉलेजों में पड़ने वाले छात्र व छात्राओं को जागरूकता सेमिनार के माध्यम से निम्न विषयों पर जानकारी दी गई:-
– उत्तराखंड पुलिस ऐप के सभी महत्वपूर्ण सुविधाओं की जानकारी दी गई।

-नशे के दुष्परिणामों और रेहब प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
– महिला सुरक्षा से संबंधित गौरा शक्ति ऐप में पंजीकरण की जानकारी दी गई।
– यातायात नियमों का पालन करने को कहा तथा नाबालिकों को वाहन न देने की अपील की गई।
– साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया।