अल्मोड़ा ::- प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले वांटेड अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष दन्या को निर्देशित किया गया था।
विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार व पुलिस बल द्वारा वांटेड अभियुक्त रितेश पाण्डेय की धरपकड़ के लिए ठोस सुरागरसी पतारसी शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए अथक प्रयासों से वांटेड रितेश पाण्डेय को शास्त्री नगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
वहीं अभियुक्त रितेश पाण्डेय पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डेय 4 जनपदों ऊधमसिहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा व बागेश्वर से कुल 14 अभियोगों में वांछित चल रहा था, अभियुक्त द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लगभग 2 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी। अभियुक्त 2,500 रु.का ईनामी गैगस्टर है जो 5 महीनों से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार
2. कानि. सुरेन्द्र सिंह नेगी-थाना दन्या
3. कानि.प्रेम सिंह-थाना दन्या
4. कानि.इन्द्र कुमार -सर्विलांस सैल